Search

 
 
 

Bahragoda:  TSF की पहल पर CHC में शंकर नेत्रालय की ओर से शुरू हुआ निश्शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) की पहल पर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मोबाइल आई सर्जिकल यूनिट के सहयोग से गुरुवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया. यह शिविर शंकर नेत्रालय, चेन्नई की सहयोगी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है.
 
निश्शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ करते अतिथि.

Himangshu Karan 

Bahragoda: टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) की पहल पर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मोबाइल आई सर्जिकल यूनिट के सहयोग से गुरुवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया. यह शिविर शंकर नेत्रालय, चेन्नई की सहयोगी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

अतिथियों ने किया शुभारंभ 

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संगीता कुमारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुपर्णा नायेक ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को दृष्टि का उपहार देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. शिविर के पहले दिन लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला. लगभग 125 लाभार्थियों ने अपनी नेत्र जांच कराई. निश्शुल्क  नेत्र जांच 12 अक्टूबर तक जारी रहेगी. 

चयनित लाभार्थियों का ऑपरेशन 13 से 17 अक्टूबर तक

चयनित लाभार्थियों का निश्शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 13 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा. साथ ही सुविधा के तौर पर सफल ऑपरेशन के बाद सभी लाभार्थियों को निश्शुल्क दवाएं और चश्मा भी उपलब्ध कराए जाएंगे. आज के कायर्क्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से मैनेजर सागरिका गुप्ता, शिमा गोप, मृणाल कांति राणा, रामु गोप, संजू नंदी, चित्तरंजन लोहार, मनोज कुमार सिंह तथा शंकर नेत्रालय की ओर से डॉ सुजय सरकार, डॉ नेहा प्रिया, डॉ सरंग निखिल, को कॉर्डिनेटर उज्वल कुमार शर्मा, चित्तरंजन बेहरा, जन्मेजय दास, राजू रजक, तपन कुमार दास, निशांत कुमार, अभिषेक बारला, राधेश्याम कान्हू, सुमन बैरगी, कुणाल प्रसाद, जमुना हलदर, मुक्ता सुंडी, चित्तरंजन जाना, लक्ष्मीकांत ठाकुर आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही