Search

 
 
 

Bahragoda:  खंडामौदा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 149वीं जयंती

खंडामौदा गांव में गुरुवार को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 149वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पूर्व शिक्षक मनोरंजन बेरा के नेतृत्व में पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और पुष्प अर्पित किए गए.
 
उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग.

Himangshu Karan

Bahragoda: खंडामौदा गांव में गुरुवार को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 149वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पूर्व शिक्षक मनोरंजन बेरा के नेतृत्व में पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और पुष्प अर्पित किए गए. वहीं गोपबंधु पाठागार के प्रांगण में एक सभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें क्लब के सदस्यों ने पंडित गोपबंधु दास के जीवन और उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला.

ओड़िआ शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान रहा

वक्ताओं ने बताया कि पंडित गोपबंधु दास एक महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रबल देशप्रेमी और समाजसेवी थे. विशेष रूप से सिंहभूम क्षेत्र में ओड़िआ विद्यालयों के पुनरुद्धार और नए ओड़िआ विद्यालयों की स्थापना में उनका अहम योगदान रहा, जिसने ओड़िआ शिक्षा के प्रचार-प्रसार को गति दी.

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम को सफल बनाने में शशांक शेखर पाल, विद्याधर बेरा, हरिपद पाल, लक्ष्मण गिरि, रतिकांत सीट, मोतीलाल महापात्र, शुखेंदु बेरा, निर्मल मंडल, सुधांशु महापात्र, श्यामसुंदर बारीक, विनायक गिरि, देवाशीष बेरा, तपु बेरा सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी ने मिलकर इस महान व्यक्तित्व को नमन किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही