Search

 
 
 

Bahragoda : बड़शोल के खंडामौदा गांव के तालाब में डूबने से एक की मौत

 
Bahragoda ( Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बड़शोल थाना अंतर्गत खंडामौदा गांव के गिरीबांध तालाब में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान खंडामौदा ग्राम निवासी बिसन मुंडा ( 55 वर्ष) के रूप में की है. लोगों ने जब तालाब में शव को देखा तो तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी गई. सूचना पाकर शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया पंचानन मुंडा तथा बड़शोल पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-2000-cusecs-of-water-released-from-chandil-dam/">Jamshedpur

: चांडिल डैम से 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया तथा उसके पश्चात पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे. मृतक के चचेरा भाई कबि मुंडा ने बताया कि मृतक बिसन मुंडा ने शादी नहीं की थी.वह मजदूरी कर अपना गुजार बसर किया करता था. बुधवार को लोगों के खेत में काम करने के लिए गया था और रात को घर नहीं लौटा. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-block-level-task-force-meeting-under-the-chairmanship-of-bdo/">Ghatshila

: बीडीओ की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही