Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मुखिया ने सोलर जल मीनार की करायी मरम्मत

Bahagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत के केवला गांव में विगत छह माह से बंद पड़ी सोलर जल मीनार की मरम्मत पाटपुर पंचायत की मुखिया झुमा रानी नायेक ने सोमवार को करा दी. इससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मुक्ति मिल गयी. विदित हो कि जल मीनार के खराब रहने के कारण ग्रामीण काफी परेशान थे. दूर स्थित चापाकल से ग्रामीणों को पानी लाना पड़ता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birth-anniversary-of-veer-kunwar-singh-celebrated-at-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह की मनाई गई जयंती
इससे संबंधित समाचार विगत तीन अप्रैल को लगातार डॉट इन में जारी की गई थी. जल मीनार की मरम्मत कराने के लिए मुखिया झुमा रानी नायेक की ग्रामीणों ने सराहना की तथा आभार प्रकट किया. इस मौके पर ग्रामीण पतित पावन पात्रा, बाबू नायेक, बुधनी पातर, कैदी देवी, मदन नायेक, मानिक पातर, सीता पातर, बादल नायेक, सागर नायेक, मिलन नायेक सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही