Search

 
 
 

Bahragoda: एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट (WB51C7151 ) एक 14 चक्का ट्रक के पीछे टकरा गई.   टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के पीछे फंस गई.
 
दुर्घटना के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में फंसी कार.

Himangshu Karan

Bahragoda: एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप गुरुवार की रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल अपने स्तर से करने में जुटी हुई है. पुलिस ने तीनों शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है।

मृतकों में जमशेदपुर की मां-बेटी और कोलकाता का एक ड्राइवर

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट (WB51C7151 ) एक 14 चक्का ट्रक के पीछे टकरा गई.   टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के पीछे फंस गई. हादसे में  पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चक्रबाड़िया रोड निवासी कार चालक चालक  गणेश रॉय (50वर्ष) तथा जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रथिक बिहार निवासी  महिला कुसुमिता  पटनायक(55वर्ष) व उनकी पुत्री (28वर्ष) मोनिका पटनायक बुरी तरह से घायल हो गईं. मौके पर पहुंची बहरागोड़ा पुलिस ने तीनों घायलों को  काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला और एनएचएआई एंबुलेंस से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां  चिकित्सक ने जांचोपरांत तीनों को मृत घोषित कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही