Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : दो नर हाथियों की लड़ाई में ग्रामीण की गई जान

Bahragora (Himangshu karan) बहरागोड़ा की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफालिया गांव के पास फुटबॉल मैदान में सोमवार को दो नर हाथियों की लड़ाई के बीच एक ग्रामीण को हाथी ने पीठ में दांत घुसा कर मार डाला. मृतक की पहचान प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत के डाबरा गांव निवासी मंगल मुर्मू (52) के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Bahragora-Hathi-War-1.jpg"

alt="" width="600" height="382" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-intensification-of-coordination-between-trauma-center-transport-health-and-police-department/">हजारीबाग

: ट्रामा सेंटर, परिवहन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाने की पहल तेज
https://youtu.be/oyVVZaL1vyM

जानकारी के मुताबिक जंगल के किनारे स्थित उक्त मैदान में दो नर हाथियों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही थी. अनेक ग्रामीण हाथियों की इस लड़ाई को देख रहे थे. बताया जाता है कि मंगल मुर्मू भी वहां मौजूद था. लड़ाई के दौरान एक हाथी ने दूसरे हाथी को खदेड़ा. वह हाथी ग्रामीणों की ओर भागा. इसके बाद ग्रामीण भागने लगे. इसी दौरान मंगल मुर्मू हाथी की चपेट में आ गया. हाथी ने उसकी पीठ में दांत घुसा कर मार डाला. प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-archery-football-training-for-children-in-tata-steels-summer-camp/">धनबाद

: टाटा स्टील के समर कैंप में बच्चों को तीरंदाजी-फुटबॉल का प्रशिक्षण
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी को बेवजह तंग ना करें. जानकारी हो कि सोमवार की सुबह भी एक हाथी ने चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव निवासी राम हांसदा को भी जख्मी कर दिया था. उसे इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा भेजा गया है. इस इलाके में 20 से 30 हाथी आ पहुंचे हैं. इस कारण ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही