Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bahragoda: : बहरागोड़ा महाविद्यालय में अंग्रेजी पीजी की शुरुआत से स्थानीय विद्यार्थियों में खुशी की लहर

बहरागोड़ा महाविद्यालय में अंग्रेजी स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की शुरुआत होने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. सभी ने इस नई शुरुआत का स्वागत किया और इसे बहरागोड़ा के शैक्षिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर बताया.
Advertisement
Advertisement
विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट बांटते छात्र नेता.

Himangshu Karan

Bahragoda: बहरागोड़ा महाविद्यालय में अंग्रेजी स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की शुरुआत होने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस ऐतिहासिक अवसर पर, पूर्व छात्र संघ नेता अभिजीत बाग ने छात्र-छात्राओं के बीच चॉकलेट बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. अभिजीत बाग ने कहा कि विधायक समीर कुमार मोहंती के अथक प्रयासों से ही यह सपना आज साकार हो पाया है.

इस अवसर पर चिरंजीवी बारीक, अभिजीत पत्र, अक्षय दास, समीर प्रधान, राहुल महतो, अर्जुन मंडल, वरुण मंडल, अभिनाश कुमार, और रोहित कुमार सहित कई छात्र और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने इस नई शुरुआत का स्वागत किया और इसे बहरागोड़ा के शैक्षिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही