Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल से 110 हाथियों को खदेड़ कर लधनबनी जंगल पहुंचाया गया

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सांडरा पंचायत के लुगाहारा के आसपास के जंगलों से हाथियों को वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा पश्चिम बंगाल सीमा में खदेड़ दिया गया था. बुधवार की सुबह पश्चिम बंगाल से वन विभाग और वहां के ग्रामीणों ने 110 हाथियों को खदेड़ कर बहरागोड़ा सीमा में प्रवेश करवा दिया है. सभी हाथी लधनबनी जंगल में हैं. इसके कारण आसपास के गांव के ग्रामीण भयभीत हो गए हैं. चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल से 110 हाथियों को खदेड़ कर बहरागोड़ा सीमा में प्रवेश करवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि इन हाथियों को खदेड़ने के लिए शाम से अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-due-to-the-strike-of-document-navis-sangh-loss-of-crores-to-the-government/">लातेहार

: दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल से सरकार को करोड़ों का नुकसान, आम-आदमी भी परेशान
जानकारी हो कि पिछले एक सप्ताह से झारखंड - पश्चिम बंगाल की सीमा पर करीब 150 जंगली हाथी आ पहुंचे हैं. इन हाथियों को पश्चिम बंगाल से झारखंड और झारखंड से पश्चिम बंगाल खदेड़ने के लिए दोनों ही राज्य के वन विभाग के पदाधिकारी और ग्रामीण अभियान चला रहे हैं. इस स्थिति में जंगली हाथी भी उग्र होते जा रहे हैं और जहां भी जा रहे हैं, भारी उपद्रव मचा रहे हैं. हाथियों के कारण सीमा पर के गांव के ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही