Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : दिशोम जाहेर गाड़ में बाहा बोंगा पूजा आयोजित

Baharagora : बहरागोड़ा के दिशोम जाहेर गाड़ में रविवार को आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में बाहा बोंगा पूजा धूमधाम से आयोजित हुई. नायके बाबा (पुजारी) मानसिंह सोरेन ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर बाहा नृत्य भी आयोजित हुआ. धमसा और मांदर की थाप पर परंपरागत वेशभूषा में महिलाओं ने बाहा नृत्य किया. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बाहा बोंगा पूजा वर्षों से होती आ रही है. क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए पूजा की जाती है. बाहा बोंगा पूजा होने के बाद आदिवासी समाज के लोग घर बनाने के लिए जंगल से लकड़ी तथा पत्ता तोड़कर लाते हैं. [caption id="attachment_584061" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Baharagora-Baha-Bonga-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाहा बोंगा पूजा के अवसर पर नृत्य करती महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-road-leading-to-the-block-office-became-a-pond-in-the-first-rain-itself/">बहरागोड़ा

: पहली बारिश में ही तालाब बन गई प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष गुरु चरण मांडी, उपाध्यक्ष शीतल हेम्ब्रम, सचिव सोमाय हांसदा, महासचिव रवि चांद मांडी, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद हांसदा, सदस्य रामदास मांडी, करण बेसरा, वनमाली बास्के, मनोज मांडी, दशमत सोरेन, चतुर सोरेन, सुराई मांडी, नीतीश मांडी, नारायण मांडी, सुनील सोरेन सहित अनेक ग्रामीणों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही