: शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को जेएनएसी ने कार्रवाई कर हटाया
बहरागोड़ा : पुलिस की बड़ी कामयाबी, गांजा से लदा स्कॉर्पियो जब्त, कई गिरफ्तार
Baharagora (Himangshu Karan) : घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो के नेतृत्व में बहरागोड़ा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. शनिवार की देर शाम कालियाडिंगा चौक के पास हाईवे पर स्थित फ्लाई ओवर के नीचे से गांजा से लदे एक स्कार्पियो को पुलिस ने जब्त किया है. स्कॉर्पियो के चालक समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सूचना के मुताबिक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में गांजा लदा है. संभावना है कि ओडिशा से गांजा लेकर यह स्कॉर्पियो बहरागोड़ा के रास्ते बिहार जा रहा था. पुलिस अभी इस मसले पर कुछ भी नहीं बता रही है. समझा जाता है कि रविवार को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-took-action-and-removed-illegal-hoardings-in-the-city/">जमशेदपुर
: शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को जेएनएसी ने कार्रवाई कर हटाया
: शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को जेएनएसी ने कार्रवाई कर हटाया

Leave a Comment