Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा सीपीआई पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को जिला कमेटी के सदस्य अंबुज ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, आरएस राय, भुवनेश्वर तिवारी एवं चिन्मय पाल की उपस्थिति में वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में 31 अंचल सदस्यों तथा 13 कार्यकारिणी सदस्य के साथ सचिव शकुन कुमार महापात्र, सह सचिव निगम सेन और कोषाध्यक्ष सत्यवान प्रधान को चुना गया. चुने गए सदस्य अगले सत्र तक बने रहेंगे. जिला कमेटी के सदस्य अंबुज ठाकुर द्वारा वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर प्रकाश डाला गया. भुवनेश्वर तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में है. इसका पुरजोर विरोध करे. उन्होंने सीपीआई पार्टी को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने की बात कही. इस मौके सीपीआई पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-flagged-off-mobile-soft-drink-agar-jal/">जमशेदपुर
: एसएसपी ने चलंत शीतल पेय अग्र-जल का झंडी दिखाकर किया शुभांरंभ [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : सीपीआई का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Leave a Comment