Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Bahragora : बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के सातवें दिन रविवार की शाम को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. पारुलिया उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ईचड़ाशोल एवं एसएम म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Bahragora-Netaji-Sangit-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-after-fathers-death-mother-did-interfaith-marriage-daughter-had-to-suffer/">बेरमो

: पिता की मौत के बाद मां ने की अंतधर्मीय शादी, भुगतना पड़ा बेटी को
इस आयोजन को सफल बनाने में आदित्य प्रधान, चंडी चरण साव, उप मुखिया विकास मित्र, संजय प्रहराज, मनोज गिरी, सुमित माइती, मदन मन्ना, पिंटू माइती समेत अन्य सदस्य जुटे रहे. सैकड़ों पुरुष और महिला दर्शकों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया. आयोजित मेला भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बच्चे मेला का लुफ्त उठा रहे हैं. मेला में मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही