Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वन विभाग के हाथी खेदा वाहन पर हाथी ने किया हमला

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत कोषाफालिया गांव के पास जंगल के किनारे स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार को दो जंगली नर हाथियों की लड़ाई में हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हुआ तो एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. लड़ाई के दौरान एक हाथी ने वन विभाग के हाथी खेदा वाहन पर हमला बोल दिया. हाथी ने वाहन को पलट दिया. वाहन पर सवार क्विक रिस्पांस टीम के करीब पांच सदस्य बाल-बाल बच गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Bahragora-Hathi-Vahan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-camp-organized-for-the-recruitment-of-supervisor-and-security-officer/">चाकुलिया

: सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी की भर्ती के लिए शिविर आयोजित
यहां पर हाथियों के होने की सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य विभाग के हाथी खेदा वाहन पर सवार होकर पहुंचे. इस दौरान एक दतैल हाथी ने वन विभाग के वाहन पर हमला कर दिया और उसे उलट दिया. संयोग ही रहा कि वाहन एक और झुकने के बाद खड़ा हो गया और सभी वन कर्मी बाल-बाल बच गए. उक्त हाथी वाहन के पास काफी देर तक मौजूद रहा और दांत से वाहन को धक्का मारता रहा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-awareness-camp-on-climate-change-and-smart-agriculture-tips-given-to-increase-agricultural-production/">हजारीबाग

: जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट कृषि पर जागरुकता शिविर, कृषि उत्पादन बढ़ाने के दिए गए टिप्स
वन कर्मी वाहन लेकर भागने में सफल हुए. कुछ देर बाद हाथी जंगल में चला गया. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के कारण हाथी उग्र होते जा रहे हैं. विगत 10 दिनों में जंगली हाथियों ने चाकुलिया वन क्षेत्र में दो महिलाओं समेत चार लोगों को जख्मी किया है और एक को मौत की घाट उतार दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही