Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में गामारिया से डोमजुड़ी गांव तक जाने वाली सड़क की जर्जरता का दंश कई गांव के ग्रामीण झेल रहे हैं. यह सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानियों की सबब बनी है. सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं. इसके चलते इस सड़क पर चलने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क कई गांवों को जोड़ते हुए एनएच 49 पर जामशोला में जाकर मिलती है. इसे भी पढ़ें :ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjees-u-turn-will-no-longer-attend-the-may-27-meeting-of-niti-aayog/">ममता
बनर्जी का यू टर्न, अब नीति आयोग की 27 मई की बैठक में शामिल नहीं होंगी
: रात में गौशाला से वन विभाग की टीम ने हाथियों को खदेड़ा, सुबह होते ही आ पहुंचे हाथी [wpse_comments_template]
बनर्जी का यू टर्न, अब नीति आयोग की 27 मई की बैठक में शामिल नहीं होंगी
सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने की
जबकि जामशोला से डोमजुड़ी तक सड़क निर्माण कार्य जारी है. लेकिन गामारिया से डोमजुड़ी तक सड़क निर्माण के लिए अभी तक पहल भी नहीं हुई है. इस सड़क से होकर स्कूली बच्चों को स्कूल जाने तथा गर्भवती माताओं क़ो अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे है. सड़क की मरम्मत जरूरी है. परंतु जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-forest-department-team-chased-the-elephants-from-the-cowshed-at-night-the-elephants-arrived-in-the-morning/">चाकुलिया: रात में गौशाला से वन विभाग की टीम ने हाथियों को खदेड़ा, सुबह होते ही आ पहुंचे हाथी [wpse_comments_template]
Leave a Comment