Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं एवं किसानों के साथ विश्वासघात किया - डाॅ. गोस्वामी

Baharagodra (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी गांव में शनिवार को ग्रामीणों की एक सभा सम्पन्न हुई. सभा का संचालन भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ग्राम सभा के मुख्य अतिथि थे. ग्रामीणों ने डाॅ. गोस्वामी के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं को रखा. डाॅ. गोस्वामी ने ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार पूरी तरह विफल है. विगत साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में राज्य सरकार ने जनता को पूरी तरह निराश किया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. परन्तु स्पष्ट नियोजन नीति नहीं होने के कारण राज्य में नियुक्तियां नहीं हो सकी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-killed-one-injured-in-elephant-attack-in-patmada/">जमशेदपुर

: पटमदा में हाथी के हमले से एक की मौत, एक घायल

सरकार पर से आमजन का भरोसा पूरी तरह समाप्त - गोस्वामी

युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है. रोजगार की तलाश में राज्य के युवाओं को दक्षिण के राज्यों की ओर पलायन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है. रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सरकार की लाठियां मिल रही हैं. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र है. राज्य सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को गरमा धान महज 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचना पड़ रहा है. जबकि पड़ोसी राज्य की सरकारें 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल गरमा धान खरीद रही हैं. राज्य के किसान अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं. भ्रष्टाचार में डूबी हेमन्त सरकार से आमजन का भरोसा पूरी तरह समाप्त हो चुका है. डाॅ गोस्वामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-complaint-in-the-police-station-against-the-young-man-who-made-the-photo-viral-by-writing-unlimited/">घाटशिला

: अमर्यादित शब्द लिखकर फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत

सभा को कई नेताओं ने किया संबोधित

सभा को मंडल महामंत्री उत्पल पैड़ा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुईंया, मनोज पाल, श्यानंद मिश्र, रंजीत कारेक, तथा यादव पात्र ने संबोधित किया. इस अवसर पर धनंजय बाड़ी, मानस ओझा,दुलाल माइती,गोलक गिरी,सन्दन मिश्र,प्रदीप पात्र, लखिन्द्र मंडल,धरम चांद ओझा,अमित माइती,अजित मंडल, रामनरेश मिश्र, सत्यवान महापात्र, सुशांत महापात्र, दीपक बाग, सशिनाथ दिगार, शम्भू बाड़ी, आकुल सियान, ओझा,सनातन बोदूक, मृत्युंजय नायक,ज्योतिन गिरी,प्रहल्लाद दास,गोबिंद बाड़ी, दिलीप तराई,जितेन मंडल,प्रताप नाथ,रामजीवन नायक,विजय नाथ, भगीरथ ओझा,शम्भू मंडल,पूर्णचन्द्र मंडल, अभिमन्यु मंडल, सुनील बाड़ी, हेमंत ओझा,निरंजन मंडल,असिन ओझा,अधीर ओझा,भूषण कारक,आकुल बिसाई,सदानंद बाड़ी, अशोक खिलाड़ी,सुनील दास,ओधिर ओझा,कृष्णा कारक तथा स्वरूप सीट विशेष रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-demand-from-station-in-charge-to-stop-illegal-business-of-country-liquor/">चांडिल

: देशी शराब का अवैध धंधा बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही