Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान में हूल दिवस मना, निकाली गई रैली

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान में शुक्रवार को शहीद सिदो-कान्हू को याद करते हुए हूल दिवस मनाया गया. बहरागोड़ा देशुवा जाहेर गाड़ तथा स्टेडियम बिरसा मुंडा सिदो-कान्हू थान पर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने 4 जुलाई को झारखंड बंद की शपथ ली. स्टेडियम परिसर से रैली निकाल कर पूरे बाजार में परिभ्रमण किया गया. एलकेजी से पीजी तक की पढ़ाई संताली भाषा में शुरू करने, संताली भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति करने जैसे कई नारे लगाए. इस मौके पर प्रो श्याम मुर्मू, गुरुचरण मांडी, शिबू मांडी, रवि चांद मांडी, सुबदा सोरेन, जगन्नाथ बेसरा, मंगल मांडी, बबलू मांडी, चैतन मांडी, जवाहरलाल मुर्मू, सुबोध हेम्ब्रम, सुभाष मांडी सहित अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-the-completion-of-9-years-of-the-central-government-the-bjp-launched-a-public-relations-campaign/">बहरागोड़ा

: केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही