Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा मुख्य बाजार में थाना के सामने शनिवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आए कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. उक्त नुक्कड़ नाटक का विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, पाटपुर की मुखिया झुमारानी नायेक तथा उपमुखिया विकास मित्र ने फीता काटकर उद्घाटन किया. तत्पश्चात नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों के बीच झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री पशुधन योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना, धोती साड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, केसीसी योजना, प्री एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि की जानकारी दी गयी और फायदे बताए गए. मौके पर शेख खुर्शीद आलम, सत्यम सिंह, मनीष सिंह, नीतू कुमारी, आरती यादव, ललित कुमार साव ने नाटक में अपनी भूमिका निभाई. इसे देखने के लिए तथा समझने के लिए अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-development-commissioner-reviewed-jal-shakti-abhiyan-and-water-harvesting-schemes/">जमशेदपुर

: उप विकास आयुक्त ने की जल शक्ति अभियान व जलछाजन योजनाओं की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही