Search

 
 
 

बहरागोड़ा : टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनी रवींद्रनाथ टैगोर की 162 वीं जन्म जयंती

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी स्कूल में मंगलवार को रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई गई. सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई. सभी वर्ग के छात्र -छात्राओं द्वारा नृत्य-संगीत और कविता पाठ का आयोजन किया गया. इसमें पार्थों, आयुश्री, नवमी, अनुश्री, संचिता, अर्चना, अंकिता, नम्रता, अंशुमान, अमरनाथ, पावनी, वैष्णवी, दिपानिता, अनुष्का सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-check-up-of-200-pregnant-women-under-prime-ministers-safe-motherhood-campaign/">घाटशिला

: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 200 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

मेघा साव ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन के बारे में बताया

मेघा साव ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. संगीत शिक्षक तपोव्रत चक्रवर्ती ने रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़े एक गीत का गायन कर सबका मनमोह लिया. सभा के अंत में कक्षा दसवीं की छात्रा अंकिता ने रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने 13 वर्ष की उम्र से कविता और कहानी लिखनी शुरू कर दी थी. उनके जीवनी से हमें सीख लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही