Bahragora : बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित सांडरा पंचायत के छोटा धोडांगरी गांव में 17 वर्षीय पुत्र ने अपनी मां बैसागी मुंडा (55 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : कैमूर:">https://lagatar.in/kaimur-minister-of-bihar-government-came-in-support-of-bhojpuri-folk-singer-neha-singh-rathore/">कैमूर:
भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आए बिहार सरकार के मंत्री पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया है. हत्या के आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी. थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक नाबालिग है. मामले की छानबीन जारी है. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : नाबालिग बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

Leave a Comment