Search

 
 
 

बहरागोड़ा : उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : उपायुक्त के निदेश पर प्रखंड कार्यालय बहरागोड़ा के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु की अध्यक्षता में बुधवार को विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की गयी. इसमें जिला कार्यालय से मनरेगा टीम के अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, शीतल अजीजा तिर्की, आदर्श ग्राम योजना के प्रखंड समन्वयक विकास कुमार द्वारा मनरेगा से संबंधित समीक्षा की गयी. इस दौरान दैनिक मजदूर सृजन, मानव दिवस सृजन, योजनाओं का वर्षवार लंबित, योजनाओं की पूर्णता, मजदूरों का आधार सिडींग, पोटो हो खेल का मैदान, आंगनबाड़ी, पंचायतवार योजनाओं का जीयो टेग प्रतिवेदन, एनएमएमएस प्रतिवेदन, दीदी बाड़ी योजना का प्रतिवेदन आदि पर समीक्षा की गयी. जिसमें सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-match-between-jfc-and-fc-madras-draws-1-1-in-jsw-youth-cup-under-13/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप अंडर-13 में जेएफसी और एफसी मद्रास के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ

आयुष्मान कार्ड की दी गई जानकारी

प्रत्येक पंचायत में कम से कम पांच योजना संचालित करने को कहा गया. पंचायत वार सभी रोजगार सेवकों से योजनाओं की समीक्षा की गयी. असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जुझार माझी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू द्वारा आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में इसकी जानकारी दें. ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ दिया जा सके. टीकाकरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बताया गया कि टीका बच्चों के लिए कितना जरूरी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही