Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : रांगामटिया में एक साल से सोलर जलापूर्ति योजना खराब

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पूर्णापानी पंचायत अंतर्गत रांगामटिया (डाहीसाई) गांव के ग्रामीणों के समक्ष भीषण पेयजल संकट व्याप्त है. गांव में स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना एक साल से खराब पड़ा है और जल मीनार के चबूतरे पर लोहे के एंगल में ग्रामीण बकरियां बांधते हैं. ग्रामीणों के लिए पेयजल का दूसरा कोई स्रोत नहीं है. ग्रामीणों को दूर स्थित दूसरे टोले के चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rain-disrupted-gc-jain-inter-school-cricket-tournament-postponed/">चाईबासा

: वर्षा ने डाला खलल, जीसी जैन इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित

इस ओर कोई नहीं दे रहा है ध्यान

ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों सामना करना पड़ रहा है. गांव में करीब 40 परिवार इसी सोलर जलमीनार पर निर्भर थे. बंद पड़ी सोलर जल मीनार को ठीक करने की जरूरत है. परंतु विभागीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. लोपा मुर्मू, सोमाय बास्के,राजू बास्के, रविंद्र नाथ मुर्मू, अजय मुर्मू ,शिवनाथ मुर्मू ,चंद्र मुर्मू ,मोतीलाल मुर्मू ,कारिया सोरेन, डिबु राम मुर्मू ,लारा मुर्मू,ने कहा कि प्रचंड गर्मी में हमें पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है. जनप्रतिनिधि खराब पड़ी जल मीनार को शीघ्र ही चालू कराएं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-person-killed-by-stone-pelting-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में पत्थर से वार कर एक व्यक्ति की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही