Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बाहुटिया से गोबराबनी जाने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान

 
Baharagoda (Himanshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत चिंगड़ा पंचायत के बाहुटिया गांव से मुटूरखाम पंचायत के गोबराबनी गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. इस सड़क से होकर गांव के लोग बाजार करने बाघराचूड़ा आना-जाना करते हैं. सड़क से होकर अनेक विद्यार्थी भी विद्यालयों में पढ़ने जाते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-judco-will-build-11-water-towers-and-reservoir-tank-of-five-lakh-million-gallon-capacity/">आदित्यपुर

: 11 जलमीनार व पांच लाख मिलियन गैलन क्षमता का रिजरवायर टंकी बनाएगी जुडको

बरसात के मौसम में सड़क पर चलना मुश्किल

सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बरसात के मौसम में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. सड़क पर पत्थर उभर आए हैं और जगह जगह पर गड्ढे बन गए हैं. सड़क की मरम्मत के लिए गांव के लोगों ने कई बार विभागीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई. परंतु मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. से ग्रामीणों में आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pf-of-retired-employees-of-timken-is-not-being-settled/">जमशेदपुर

: टिमकेन के सेवानिवृत्त कर्मियों का पीएफ का नहीं हो रहा निपटारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही