Search

 
 
 

बहरागोड़ा : स्वर्गछिड़ा गांव में हाथी के हमले से महिला जख्मी

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की सांडरा पंचायत अंतर्गत स्वर्गछिड़ा गांव की गौरी मांडी नामक 32 वर्षीय महिला को एक जंगली हाथी द्वारा हमला कर घायल कर दिए जाने का समाचार है. घटना विगत रात्रि करीब 11:00 बजे की है. महिला अपने घर से निकल रही थी. तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. महिला का एक पैर टूट गया है. इलाज के लिए उसे रात में ही बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mukherjees-xi-and-kbr-super-girls-team-became-champions-of-cricket-competition/">किरीबुरू

: क्रिकेट प्रतियोगिता के चैम्पियन बने मुखर्जी एकादश व केबीआर सुपर गर्ल्स की टीम

जंगली हाथी हो रहे है उग्र

प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है. घायल महिला को इलाज के लिए बारीपदा ले जाया गया है. विदित हो कि उक्त पंचायत के लुगाहारा के आसपास के जंगलों में शरणागत 40 से 50 जंगली हाथियों को विगत दो दिन से वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य और ग्रामीण पश्चिम बंगाल सीमा में खदेड़ने में जुटे हैं. इस भागमभाग में जंगली हाथी भी उग्र होते जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-25-elephants-again-entered-lugahara-asti-in-bengal/">बहरागोड़ा

: लुगाहारा में बंगाल के अस्ती से फिर आ घुसे 25 हाथी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही