Search

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित

Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश के मऊ सदर सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. मुख्तार का एंटीजन कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन पहले बांदा जेल पहुंचकर कोरोना टेस्ट के लिए मुख्तार अंसारी का सैंपल लिया था.

मुख्तार अंसारी के एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम ने RTPCR टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया है. फिलहाल, मुख्तार अंसारी की तबीयत स्थिर बताई जा रही है. उसे कोई दिक्कत नहीं है. जानकारी के मुताबिक कोरोना टेस्ट के लिए मुख्तार अंसारी का सैंपल 24 अप्रैल को लिया गया था. 

बता दें कि मऊ सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार को पंजाब के रोपड़ की जेल से कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश लाया गया था. सुप्रीम कोर्ट तक चली कानूनी लड़ाई के बाद मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाया जा सका था. मुख्तार अंसारी का अब कोरोना टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अंसारी फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//