Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'बाहुबली: द बिगिनिंग' को पूरे हुए 10 साल, मेकर्स ने किया 'बाहुबली: द एपिक' का ऐलान

Lagatar  desk : प्रभास की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'बाहुबली द बिगनिंग' को 10 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर अब मेकर्स ने 'बाहुबली:द एपिक' की घोषणा कर दी है. इतना ही नहीं मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

 

 

 

 

10 साल पहले एक सवाल ने मचाया था देश में तहलका


एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जुलाई 2015 को रिलीज़ हुई थी और उस समय इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब 10वीं वर्षगांठ के मौके पर मेकर्स ने फैंस के लिए खास तोहफा दिया है.  हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - 10 साल पहले एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट कर दिया था. अब वही सवाल और उसका जवाब एक साथ लौट रहा है, एक भव्य महाकाव्य के रूप में

 

'बाहुबली: द एपिक' में एक साथ दिखेगा पहला और दूसरा भाग


मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को एक साथ जोड़कर 'बाहुबली: द एपिक' के रूप में रिलीज किया जाएगा. यह स्पेशल एडिशन दुनियाभर में 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगा.

 

कुल रनटाइम होगा 5 घंटे 25 मिनट

 

आपको बता दें कि 'बाहुबली द बिगनिंग' का रन टाइम 2 घंटे 38 मिनट था तो वहीं 'बाहुबली द कंक्लूजन' का रन टाइम 2 घंटे 47 मिनट था. ऐसे में 'बाहुबली द एपिक' का रन टाइम 5 घंटे 25 मिनट होगा. बता दें 'बाहुबली द बिगनिंग' ने 'सैकनिल्क' के अनुसार वर्ल्डवाइड '650 करोड़ रुपए' का कलेक्शन किया था. वहीं 'बाहुबली द कंक्लूजन' का वर्ल्वाइड कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार 1788.06 करोड़ था. ऐसे में फिल्म के कंबाइन कलेक्शन पर गौर करें तो  2400 करोड़ था.

 


ऐसे में 'बाहुबली द एपिक' का रन टाइम 5 घंटे 25 मिनट होगा. बता दें 'बाहुबली द बिगनिंग' ने 'सैकनिल्क' के अनुसार वर्ल्डवाइड '650 करोड़ रुपए' का कलेक्शन किया था. वहीं 'बाहुबली द कंक्लूजन' का वर्ल्वाइड कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार 1788.06 करोड़ था. ऐसे में फिल्म के कंबाइन कलेक्शन पर गौर करें तो  2400 करोड़ था.

 

फैंस में उत्साह, प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज की कर रहे मांग


'बाहुबली: द एपिक' की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कई प्रशंसकों ने सुझाव दिया है कि फिल्म को प्रभास के जन्मदिन (23 अक्टूबर) के अवसर पर रिलीज किया जाए, ताकि यह दिन और भी खास बन जाए.
क्या फिर इतिहास रचेगी बाहुबली'बाहुबली' सीरीज़ की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि 'बाहुबली: द एपिक' री-रिलीज के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही