Search

 
 
 

रियल एस्टेट कंपनी के CEO की हत्या के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

जमीन विवाद में रियल एस्टेट कंपनी सिंह इंफ्राकोम pvt Ltd गोल्डन सिटी के CEO भार्गव सिंह  हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय टेटे को अदालत से राहत नहीं मिली. अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने विजय टेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी. हत्या की यह घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास 21 अप्रैल की है. भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गए थे,
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: जमीन विवाद में रियल एस्टेट कंपनी सिंह इंफ्राकोम pvt Ltd गोल्डन सिटी के CEO भार्गव सिंह  हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय टेटे को अदालत से राहत नहीं मिली. अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने विजय टेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी. 

 

हत्या की यह घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास 21 अप्रैल की है. भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गए थे, तभी अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल अवस्था में उन्हें पिस्का मोड़ स्थित सिटी अस्पताल ले जाया गया था. जहां से रेफर कर पारस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें - 

 


कांके गांधी नगर निवासी विजय टेटे ने रिंग रोड में जमीन देने के नाम पर भार्गव सिंह और उनके जीजा से 70 लाख रुपए लिया था और उन्हें जमीन नहीं दे रहा था. जिसको लेकर भार्गव सिंह जमीन देने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे. साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना घर गया और पत्नी के संग घूमने निकल गया था. ताकि किसी को उसपर शक न हो. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बूटी मोड़ के पास आरोपी को धर दबोचा था. पैसे की लेनदेन को लेकर भार्गव सिंह और आरोपी के बीच फोन पर कई बार विवाद भी हुआ था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही