Search

 
 
 

JPSC घोटाला: CID ने 3 और आरोपियों को किया अरेस्ट, बरामद सामान कोर्ट में पेश

JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. दो और गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
 

Ranchi: JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आज 3और गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

Uploaded Image

बरामद सामान को ले जाते CID के लोग

 

इधर, CID ने जांच के दौरान JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी और उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के आवास और कार्यालय से बरामद सामान को आज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया.

CID ने बरामद दस्तावेजों की प्रतियां, कागजात, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, प्रिंटर समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कोर्ट में पेश किए. जांच एजेंसी ने इन सभी सामानों को मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है.

 

इसे भी पढ़ें - 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही