Search

 
 
 

बकोरिया मुठभेड़ : स्पेशल कोर्ट में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकृत

 
  • अब मामले में आगे कोई जांच नहीं होगी
  • शिकायतकर्ता सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही
Ranchi : बकोरिया मुठभेड़ के मामले में स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकृत कर लिया है. मंगलवार को रांची सीबीआई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट को लेकर बहस हुई. अब मामले में आगे कोई जांच नहीं होगी. बकोरिया मुठभेड़ से जुड़े शिकायतकर्ता जवाहर यादव रांची सीबीआई कोर्ट में प्रस्तुत हुए. क्लोजर रिपोर्ट स्वीकृत होने के बाद मुठभेड़ के शिकायतकर्ता जवाहर यादव ने कहा कि रिपोर्ट के तथ्यों से वह हाईकोर्ट को अवगत कराएंगे. मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जायेंगे. सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने शिकायतकर्ता को अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा था.

क्या था पूरा मामला

8 जून 2015 को पलामू के सतबरवा प्रखंड के भलवाही घाटी में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में माओवादी कमांडर अनुराग और उसका बेटा, भतीजा, पारा शिक्षक उदय यादव समेत 12 की जान गई थी. सुरक्षाबलों ने सभी को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था. मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पारा शिक्षक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर किया था. हाईकोर्ट के निर्देश पर दिसंबर 2018 से सीबीआई बकोरिया मुठभेड़ की जांच कर रही थी. अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सीबीआई ने पूरे मामले में क्लोजर रिपोर्ट दी थी. इसे भी पढ़ें – खूंटी:">https://lagatar.in/ak-56-recovered-from-plfi-zonal-commander-tilakeshwar-gope/">खूंटी:

PLFI जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप का AK-56 बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही