Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालाकोट स्ट्राइक : पूर्व एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार दिग्विजय सिंह पर बरसे, कहा, वे झूठे हैं… देशवासियों को सतर्क किया

NewDelhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये जाने पर काग्रेंस की भारी फजीहत हो रही है. एक तरफ भाजपा हमलावर हो रही है तो दूसरी तरफ सेना की नाराजगी भी सामने आ रही है इस क्रम में एयर मार्शल (रिटायर्ड) रघुनाथ नांबियार ने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठे हैं या फिर उन्हें सच्चाई पता ही नहीं. रघुनाथ नांबियार ने सर्जिकल स्ट्राइक- एयर स्ट्राइक पर नये सिरे से उठाये गये सवाल पर कहा कि वे बालाकोट स्ट्राइक की एक-एक बात से वाकिफ हैं. वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख रहे एयर मार्शल नांबियार ने देशवासियों को सतर्क करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लगातार झूठ पर झूठ फैलाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि वे एयर स्ट्राइक की पूरी कहानी अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए देश को आश्वस्त कर सकते हैं कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने जो कर दिखाया, वो अपने आप में अद्वितीय है. इसे भी पढ़ें : CPI-M">https://lagatar.in/cpi-ms-student-wing-to-screen-bbc-documentary-india-the-modi-question-in-kerala-screened-at-hyderabad-university/">CPI-M

की छात्र इकाई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया : द मोदी क्वेश्चन केरल में दिखायेगी,  हैदराबाद विवि में दिखाई गयी

बालाकोट स्ट्राइक पर फैलाये जा रहे झूठ पर विश्वास नहीं करें

पूर्व चीफ एयर मार्शल (रिटायर्ड) रघुनाथ नांबियार ने कहा, इन महाशय (दिग्विजय सिंह) को कुछ पता नहीं कि वे क्या बोल रहे हैं. उन्हें हकीकत का अंदाजा ही नहीं है. रघुनाथ नांबियार ने कहा कि मैंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के दो दिन बाद वेस्टर्न कमांड के चीफ की जिम्मेदारी संभाली थी और मुझे सबकुछ पता है कि क्या हुआ था. मैं आप सबको आश्वस्त करता हूं कि हमारे बहादुर पायलटों ने बिल्कुल वही किया जो उन्हें करने को कहा गया था. हमने उन्हें जो-जो कहा, उन्होंने वो सारे लक्ष्य हासिल किये. कृपया किसी झूठ पर विश्वास नहीं करें और पूरी तरह निश्चिंत रहें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक एक ऐतिहासिक सफलता थी. इसे भी पढ़ें :  अमेरिका">https://lagatar.in/americas-fbi-and-indias-cbi-officers-brainstorm-on-cyber-crimes/">अमेरिका

की एफबीआई और भारत की सीबीआई के अधिकारियों ने साइबर अपराधों पर मंथन किया 

Wg Cdr प्रफुल्ल बख्शी ने कहा, सेना बाध्य नहीं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सबूत दे

IAF के एक अन्य पूर्व अधिकारी Wg Cdr प्रफुल्ल बख्शी ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सबूत देने के लिए सेना बाध्य नहीं है. सरकार जानती है कि हमले का विवरण साझा करना  सेना की नीति के खिलाफ है, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सबूत देखना चाहती है, तो पार्टी को पाकिस्तानियों से पूछना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  खास">https://lagatar.in/republic-day-celebrations-will-be-special-only-indigenous-weapons-will-be-displayed-agniveer-will-also-be-seen/">खास

होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे

पाकिस्तानियों ने उस जगह को समतल कर दिया

विंग कमांडर बख्शी एएनआई से बात कर रहे थे. कहा कि सेना कोई सबूत नहीं देती है. उसे क्या सबूत देना चाहिए और क्यों? अगर आप जानना चाहते हैं, तो पाकिस्तानियों से पूछें. यदि वे आपके दोस्त हैं, तो वे आपको बतायेंगे, यदि नहीं, वे नहीं करेंगे.   अगर सरकार सबूत देना चाहती है, तो दे सकती है. लेकिन सरकार यह भी जानती है कि यह सेना की नीति के खिलाफ होगा. पाकिस्तानियों ने उस जगह को समतल कर दिया था, जहां हमला हुआ था. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है. मुझे लगता है कि यह कोई सवाल ही नहीं है. मीडिया को इस पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए.’

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के सबूत मांग लिये

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइकःबालाकोट एयर स्ट्राइक के सबूत मांग लिये. दिग्विजय ने एक जनसभा में कहा कि एयर स्ट्राइक को लेकर तरह-तरह के दावे किये जाते हैं, लेकिन सबूत एक भी नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा कि सरकार कई आतंकियों के मारे जाने की बात करती है, लेकिन कोई सबूत नहीं देती. दिग्विजय सिंह के इस बयान से कांग्रेस पार्टी भी असहज हो गयी है. यह दिख रहा है कि यात्रा के प्रंबधकों में से एक जयराम रमेश बार-बार दिग्विजय को मीडिया के सवालों से बचा रहे हैं. पार्टी का नुकसान का अंदेशा हो रहा है. कांग्रेस ने कहा है कि एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय का बयान उनकी व्यक्तिगत सोच है, पार्टी उनके बयान से सहमत नहीं है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही