- 10 फरवरी को पहुंचेगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह
- 13 फरवरी को आएंगे हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग
Lohardaga: लोहरदगा के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज से यानी 9 फरवरी सोमवार से बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. यह टूर्नामेंट लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया है. इस टूर्नामेंट से युवाओं और उभरे क्रिकेट खिलाड़ी को सीखने और प्रेरणा लेने का एक बड़ा मंच मिल रहा है.
कई दिग्गज होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान कई खास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. 10 फरवरी को लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मौजूदगी से आयोजन ज्यादा आकर्षक होगा. वहीं 13 फरवरी को समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करेंगे. जिसमें हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग शामिल होंगे. मशहूर खिलाड़ियों की मौजूदगी से जिले में खेल के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ेगा.
युवाओं, खेल प्रेमियों में खासा उत्साह
टूर्नामेंट को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है. मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पिच की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी एक यादगार अनुभव मिल सके. टूर्नामेंट में वीआईपी व वीवीआईपी मेहमानों, खिलाड़ियों और टीम पदाधिकारियों के ठहरने, भोजन, आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

