Search

 
 
 

बालूमाथ : बीआरओ के सिविल इंजीनियर आनंद झारखंड के पीएचईडी विभाग में बने जूनियर इंजीनियर, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 
Balumath (Latehar) : झारखंड सरकार द्वारा रांची में राज्यस्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बालूमाथ के आदर्श नगर निवासी आनंद बिहारी को राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया. आनंद लातेहार जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता के पुत्र हैं. आनंद बिहारी का चयन जेपीएससी के द्वारा हाल ही में संपन्न नियुक्ति परीक्षा के पश्चात कनीय अभियंता के रूप में हुआ है. आनंद को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बतौर कनीय अभियंता पदस्थापित किया गया. इससे पूर्व उनका चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की इकाई बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) में बतौर सिविल इंजीनियर हुई थी. पुत्र की उपलब्धि पर पिता विनोद बिहारी गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के पीएचईडी विभाग में कार्य करने का अवसर मिलना उनके परिवार के लिए गौरव की बात है. माता सुनीता देवी, चाचा प्रमोद कुमार गुप्ता समेत केदारनाथ गुप्ता एवं अन्य सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक संगठन के लोगों ने आनंद बिहारी के इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : करनी">https://lagatar.in/had-to-double-the-income-of-farmers-committed-a-scam-of-rs-73-crore/">करनी

थी किसानों की आय दोगुनी, कर दिया 73 करोड़ का घोटाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही