Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : धूमधाम से मनायी जायेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Balumath (Latehar) : स्थानीय अंबेडकर नगर में गुरूवार को गोपाल राम की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 40 सदस्यीय कमिटी बनायी गयी. समिति के अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, उपाध्यक्ष गोपाल राम, सचिव दशरथ पासवान और मीडिया प्रभारी संजय राम व अजीत कुमार को बनाया गया है. गोपाल राम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से जो शक्ति समाज को दी है, उससे पूरा समाज बाबा साहेब का ऋणी है. भारतीय संविधान में समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर उसके हक व अधिकारों को तय किया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-death-of-the-patient-the-relatives-created-ruckus-vandalized-and-assaulted/">धनबाद:

मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ व मारपीट

जयंती के दिन सुबह में निकाली जायेगी प्रभात फेरी

बैठक में तय किया गया कि जयंती के दिन सुबह में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. प्रभात फेरी अंबेडकर नगर से प्रारंभ हो कर बाजारटांड, थाना चौक, शहीद चौक व प्रखंड कार्यालय होते हुए बुनियादी विद्यालय पहुंचेगी. वहीं सभा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से सनोज त्यागी व संतोष यादव बतौर वक्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. सभा के बाद संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. बैठक में सुरेश राम, तुलसी राम, बाबूलाल राम, मनोज यादव, कौलेश्वर राम, दशरथ पासवान व राजू राम समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fake-drug-inspector-arrested-red-handed-for-extortion/">गिरिडीह

: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर वसूली करते रंगेहाथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही