Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : हाथियों के झुंड ने आठ घरों को किया ध्वस्त, दहशत में ग्रामीण

Balumath (Latehar):  लातेहार जिले के बालूमाथ में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर बदस्तूर जारी है. मरंगलोइया और बलबल गांव में फिर से एक बार हाथियों के झुंड ने तबाही मचायी. गांव के आठ घरों को हाथियों ने पूरी तरह बरबाद कर दिया और घर में रखे अनाज को चट कर गये. घर ध्वस्त हो जाने के बाद पीड़ित जीता उरांव, बीफा उरांव, बिशुनदेव उरांव, रामप्रसाद उरांव, दिलेश्वर उरांव, बिरसा उरांव, सुरेश उरांव, चंद्रदेव उरांव दूसरों के घरों में शरण लिए हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकारी मदद का आश्वासन दिया. बता दें कि पिछले महीने ही हाथियों के एक झुंड ने बलबल ग्राम के 17 घरों को ध्वस्त कर दिया था. जिला प्रशासन और वन विभाग के द्वारा मुआवजा और मदद का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक पीडि़तों को कुछ नहीं मिला. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-heavy-protest-against-the-administration-which-went-to-remove-encroachment-near-tetultalla-maidan-had-to-return-empty-handed/">धनबाद

: तेतुलतल्ला मैदान के पास अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन का भारी विरोध, बैरंग लौटना पड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही