Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : हाथियों के झुंड ने दो घरों को किया ध्वस्त, मुआवजा की मांग

Advertisement
Advertisement
Balumath (Latehar) : थाना क्षेत्र के हाथडीह गंझू टोला में हाथियों के झुंड ने दो लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया. हाथियों ने इन घरों में रखे अनाज व आलू आदि चट कर गये. हाथियों ने खेतों में लगे फसल को भी बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इस झुंड में तकरीबन 14 हाथी हैं. जानकारी के अनुसार हाथियों का यह झुंड बुधवार की रात्रि गांव में घुसा और गांव के सूबेदार उरांव व कबिंदर उरांव के घर को ध्वस्त कर दिया. घर में रखे दर्जनों बोरा चावल, चना, गेहूं राहड़, बटुरा व आलू आदि को चट कर गये. घर वालों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचायी. उन्होंने बताया कि उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार व झाबर मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव उरांव मौके पर पहुंच पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग से मुआवजा की मांग की. मौके पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, गजेंद्र हिमांशु, सुकुल गंझू, कैलाश गंझू, गोपाल गंझू, अमरिका गंझू, अजय गंझू, जालेंद्र गंझू, सुलेखा गंझू, मंजू गंझू, सुशीला देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही