Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, चोरी के 9 बाइक बरामद

Advertisement
Advertisement
Kamrul Arfi Balumath (Latehar):  बालूमाथ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बाइक चोर गिरोह के सरगना को पकड़ने में बालूमाथ पुलिस कामयाब रही. उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापामारी कर नौ चोरी के बाइक बरामद किया है. शनिवार को बालूमाथ थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर मकईयाताड़ पिकेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी क्रम में चंदवा की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल आती दिखायी दी. उसमें दो लोग सवार थे. रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार वापस चंदवा की ओर मुड़कर तेजी से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर बाइक चला रहे व्यक्ति को पकड़ा. हालांकि एक अन्य बाइक सवार भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-incomplete-pm-residences-will-be-completed-by-running-a-campaign-ddc-gave-instructions/">पलामू

: अभियान चलाकर अपूर्ण पीएम आवासों को किया जायेगा पूरा, डीडीसी ने दिये कई निर्देश

बाइक चोर गिरोह पर कसा शिकंजा

पकड़े गए व्यक्ति से मोटरसाइकिल के कागजात की मांग की गई लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. उसने बताया कि यह चोरी का मोटर साइकिल है. उसने अपना नाम मुजाहिद उर्फ पप्पू तथा पता बालूमाथ थाना क्षेत्र के ही ओलहेपाट गांव बताया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी के नौ मोटरसाइकिल बरामद किया. इस संबंध में बालूमाथ थाना में कांड संख्या 130/2023 भादवि की धारा 414/120 बी के तहत दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, धीरज कुमार व दूती कृष्णा महतो, एएसआई संजय चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

बरामद मोटरसाइकिल

बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो कंपनी का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तीन, हीरो कंपनी का ग्लैमर मोटरसाइकिल दो, हीरो कंपनी का सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक, हीरो कंपनी का पैशन प्रो मोटरसाइकिल दो, टीवीएस कंपनी का अपाचे मोटरसाइकिल एक बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें :मीडिया">https://lagatar.in/now-sourav-ganguly-will-try-his-luck-in-business-p-b-will-open-a-steel-factory-in/">मीडिया

कप फुटबॉल : दामोदर और शंख टीम के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही