Search

पलामू : अभियान चलाकर अपूर्ण पीएम आवासों को किया जायेगा पूरा, डीडीसी ने दिये कई निर्देश

  • "चलो करें आवास पूरा अभियान" का शुभारंभ
  • 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा "चलो करें आवास पूरा अभियान"  
मेदिनीनगर। पलामू जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अभियान चलाकर अपूर्ण आवासों को पूर्ण किया जायेगा. इसे लेकर शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक C सभागार में बैठक आयोजित कर "चलो करें आवास पूरा अभियान" का शुभारंभ किया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उपविकास आयुक्त रवि आनंद, सभी प्रखंडों के प्रमुख, उपप्रमुख टूटू सिंह, परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक बैठक में उपस्थित रहे. वहीं सभी प्रखंडों के बीडीओ, प्रखंड समन्वयक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. बैठक में उपविकास आयुक्त ने अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत सभी अपूर्ण आवासों को 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2023 तक पूर्ण कराना है. इस दौरान सभी से अनुरोध किया गया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अपूर्ण आवास के लाभुक को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें, पंचायत, गांव, टोला स्तर पर लाभुकों को आवास पूर्ण करने के निमित्त हर सहायता मुहैया कराएं. बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने अपूर्ण आवासों के लाभुकों से डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक गुरुवार को अनिवार्य रूप से लाभुक दिवस मनाकर लाभुक की समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया. साथ ही अभियान का जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये. अभियान के दौरान पूर्ण किए गए आवासों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. 100 प्रतिशत आवास पूर्ण करनेवाले पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड में सर्वाधिक आवास पूर्ण करनेवाले बीडीओ एवं प्रखंड समन्वयक को सम्मानित भी किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//