Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : 24 मई को आठ सूत्री मांग को लेकर कामगार यूनियन का महाजुटान

Balumath: टोरी-शिवपुर रेल लाइन परियोजना के सभी कोल साइडिंग में कोयला लोडिंग मैनुअल कराये जाने समेत आठ सूत्री मांग को लेकर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन का महाजुटान 24 मई को बालूमाथ के जोगियाडीह मैदान में होगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छात्र नेता जयराम उर्फ टाइगर महतो और विशिष्ठ अतिथि विकास महतो मौजूद भाग लेंगे. यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होनें बताया कि तीन वर्ष से अधिक समय से टोरी-शिवपुर रेल लाइन के बीराटोली, कुसमाहि, बालूमाथ, बुकरु, फुलबासिया, शिवपुर साइडिंग से कोयला मशीन से लोडकर फैक्ट्रियों में निर्बाध रूप से भेजा जा रहा है. वहीं स्थानीय युवा तथा मजदूर रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं. कोलियरी तथा रेलवे द्वारा कोयला ढुलाई से स्थानीय लोगों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा. जबकि स्थानीय रैयतों व किसानों की जमीन देने के बाद ही खनन व रेलवे ट्रैक का निर्माण संभव हो पाया है. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महाजुटान में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/advertisement-for-the-appointment-of-assistant-engineer-in-rims-interview-on-26-may/">रिम्स

में असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के लिए निकला विज्ञापन, 26 मई को इंटरव्यू

महाजुटान में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

-जल, जंगल, जमीन, खनिज हमारा है, खनन का हक हमारा है. -खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति लागू करना -पेसा कानून एवं समता जजमेंट लागू करना -सुप्रीम कोर्ट के वक्तव्य कि जमीन का मालिक ही खनिज का मालिक है पर अमल करना -विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग का गठन करना -खदानों में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी रोजगार देना -संविधान के अनुसार जमीन के मामले को राज्य स्तर पर समाधान करने तथा केंद्र का हस्तक्षेप रोकना इसे भी पढ़ें :संपन्न">https://lagatar.in/one-has-to-work-hard-to-be-successful-it-is-not-just-a-dream-cp-radhakrishnan/">संपन्न

होने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ स्वप्न से नहीं होता : सीपी राधाकृष्णन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही