Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शव का दुबारा हुआ पोस्टमार्टम

Balumath (Latehar) : बालूमाथ के पिपराडीह गांव में स्थित बलराम स्टोन माइंस के दो सौ फीट गहरी खाई में शनिवार एक युवक का शव बरामद किया गया था. उसकी पहचान रेंची ग्राम निवासी बालदेव गंझु के बेटे अजय गंझू के रूप में हुई थी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था. पुलिस ने प्रथम दृष्टया ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई मौत बतायी थी. लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जब शव सौंपा गया तो परिजनों ने देखा कि शव के जांघ, हाथ व छाती में जले का निशान है. जिसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-ed-will-interrogate-four-people-including-rajesh-rai-by-sitting-in-front-of-chhavi-ranjan-on-monday/">जमीन

घोटाला : छवि रंजन के सामने बैठाकर राजेश राय समेत चार लोगों से ईडी सोमवार को करेगी पूछताछ
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रकाश राम गांव पहुंचे. प्रकाश राम की पहल पर एसपी अंजनी अंजन व सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार के निर्देश पर शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराया गया. पूर्व विधायक ने अजय गंझू के बिसरे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की मांग की है. कहा कि अजय गंझू के परिजनों को न्याय मिलनी चाहिए. खरवार भोगता विकास संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह भोगता व भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने भी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों की मांग पर शव का दुबारा पोस्टमार्टम किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/2000-crore-liquor-scam-exposed-in-chhattisgarh-know-who-is-the-main-kingpin/">छत्तीसगढ़

में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा, जानिये कौन है मुख्य सरगना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही