Search

 
 
 

बालूमाथ : मूलभूत सुविधाएं बहाल करना प्राथमिकता : बैद्यनाथ राम

 
Balumath (Latehar) : स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने शनिवार को बालूमाथ प्रखंड के धाधू पंचायत के मकइयाटाड़ स्थित भैंसादोन पहुंच कर सड़क मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया. शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लातेहार विधायक ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों की सड़कों को बनाकर शहर से जोड़ना है. उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर वैसी सड़क जो खराब और जर्जर अवस्था में है, उसे जल्द दुरुस्त करायी जाएगी. ऐसी कई योजनाएं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन है, इसी कार्यकाल में उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा. आगे कहा कि जो भी मूलभूत सुविधा है, उसे हर हाल में मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा. इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि, झामुमो जिला सचिव शमशुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, युवा नेता अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, समाजसेवी शमशुल खान, तनवीर खान, लक्ष्मण यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आरा">https://lagatar.in/ara-ed-raids-the-premises-of-sand-trader-krishna-mohan-singh-links-are-connected-to-jharkhand/">आरा

: बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड, झारखंड से जुड़े हैं तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही