Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : सद्भावना समिति ने की सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों की मदद

Balumath (Latehar) : प्रखंड के मुरपा पंचायत के ओकिया ग्राम के पास पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना हुई थी. इस दुर्घटना में एक युवक राजकिशोर यादव की मौत हो गई थी. गुरुवार को पंचायत सद्भावना समिति स्व. यादव के घर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया. समिति ने उनकी आर्थिक मदद भी की. मृतक के परिजनों को नगद राशि एवं खाद्य सामग्री चावल, दाल, सरसो तेल व अन्य सामान उपलब्ध कराया. मौके पर मुखिया अजय टाना भगत, पंचायत सद्भावना समिति मुरपा के अध्यक्ष डॉ. रोहन गोप, उपाध्यक्ष मो. जियाउल अंसारी, सचिव मो. जमाल, सह सचिव बरतू यादव, कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह यादव व संयोजक त्रिवेणी सिंह यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-no-stove-no-electricity-then-how-did-the-fire-start/">फॉलोअप

: न चूल्हा, न बिजली, फिर कैसे लग गई आग ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही