Search

 
 
 

प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में बालूमाथ बंद, सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

रामनवमी के दौरान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के तीन अखाड़ों के पदाधिकारी और अन्य सदस्यों पर प्राथमिक की दर्ज करने की विरोध में तीन अप्रैल को बुलाया गया बालूमाथ बंद के दौरान पूरे शहर में सन्नाटा देखा गया.
 

Latehar  : रामनवमी के दौरान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के तीन अखाड़ों के पदाधिकारी और अन्य सदस्यों पर प्राथमिक की दर्ज करने की विरोध में तीन अप्रैल को बुलाया गया बालूमाथ बंद के दौरान पूरे शहर में सन्नाटा देखा गया. लोगों ने सुबह से ही स्वतः अपनी दुकानों का बंद रखा. बंद के कारण सड़कों में सन्नाटा पसरा था. इस दौरान लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश दिखा. 

 

लोगों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी की पूजा हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन के द्वारा गलत आरोप लगाकर 30 मार्च के तीन अखाड़ों के पदाधिकारी और सदस्यों पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है. यह सरासर गलत है. लोगों ने कहा कि यह बंद बालूमाथ की एकजुट का परिचय देता है. बालूमाथ हमेशा से ही सांप्रदायिक सोहार्द की मिशाल पेश करता आया है. 

 

Uploaded Image

 

बता दें कि 30 मार्च को बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम के द्वारा  रामनवमी के दौरान  दिशा-निर्देशों को नहीं मानने और निजी व सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 16 नामजद समेंत तीन अखाड़ा सदस्‍य, वाहन मालिक व वाहन चालकों पर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में हिंदु समाज की बैठक में तीन मार्च को बालूमाथ बंद बुलाने का निर्णय लिया गया था.


 
बैठक में बालूमाथ थाना में पदस्थापित एक एएसआई पर रामनवमी जुलूस के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता का भी आरोप भी लगाया गया था. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में  नजर आयी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही