Search

 
 
 

झारखंड को खान-खनिज से रिकॉर्ड राजस्व, संग्रह 11,113 करोड़ के पार, धनबाद-हजारीबाग टॉप पर

झारखंड को खान एवं भूविज्ञान विभाग से रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति हुई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनन से राज्य को 11,113.75 करोड़ का राजस्व मिला है. वहीं झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर (JMBL) सेस के रूप में 7,485.66 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया है.
 

Ranchi :   झारखंड को खान एवं भूविज्ञान विभाग से रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति हुई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनन से राज्य को 11,113.75 करोड़ का राजस्व मिला है. वहीं झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर (JMBL) सेस के रूप में 7,485.66 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया है.

 

राजस्व संग्रह में धनबाद और हजारीबाग जिले सबसे आगे रहे हैं. धनबाद ने 1,689.24 करोड़ रुपये का राजस्व और 1,109.39 करोड़ रुपये सेस के रूप में जमा किया. वहीं हजारीबाग ने 1,228.06 करोड़ रुपये राजस्व और 1,113.53 करोड़ रुपये सेस वसूला, जिससे वह शीर्ष जिलों में शामिल रहा. 

 

इसके अलावा रामगढ़ (878.73 करोड़), लातेहार (690.51 करोड़) और बोकारो (657.59 करोड़) ने भी राजस्व वसूली में महत्वपूर्ण योगदान दिया. JMBL सेस के मामले में पाकुड़ (744.85 करोड़) और चतरा (814.14 करोड़) का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा. 

 

हालांकि, कुछ जिलों में सेस वसूली बेहद कम या शून्य रही है. इनमें कोडरमा, गढ़वा, सिमडेगा, दुमका और साहेबगंज जैसे जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में पत्थर खदानें मुख्य आय का स्रोत हैं. लेकिन पट्टा नवीनीकरण में देरी के कारण राजस्व पर असर पड़ा है. 

 

बता दें कि झारखंड में खान एवं भूविज्ञान विभाग राज्य सरकार के लिए राजस्व संग्रह का प्रमुख स्रोत है. खनिज संपदाओं जैसे कोयला और लौह अयस्क के नियमन, उत्खनन और प्रबंधन के जरिए विभाग लगातार आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है. साथ ही अवैध खनन पर रोक, माइनिंग लीज जारी करने और वैज्ञानिक तरीके से खनन को बढ़ावा देना भी इसकी जिम्मेदारी है. 

 

जानें किस जिले के कितने राजस्व की हुई प्राप्ति

 जिला राजस्व (करोड़ में)  JMBL सेस    
चाईबासा   2382.38 1014.53    
जमशेदपुर 66.45 17.33    
सरायकेला-खरसावां 26.74 1.00  
धनबाद 1689.24 1109.39    
बोकारो   657.59 500.19  
गिरिडीह 55.95 21.34    
 हजारीबाग 1228.06 1113.53
चतरा 637.21 814.14
रामगढ़   878.73 523.54
कोडरमा 15.12 0.00
पलामू 150.51 12.69
गढ़वा 22.91 0.00    
लातेहार 690.51 845.44    
रांची 176.50 106.88    
 खूंटी 20.45 0.00  
लोहरदगा   34.43   48.94
 गुमला 60.85 64.43    
सिमडेगा 11.49 0.00    
दुमका 107.34   0.00    
साहेबगंज 221.23 0.00  
गोड्डा 467.76    526.84
 देवघर  107.20 20.60  
 पाकुड़   1389.22 744.85  
 जामताड़ा 15.81 0.00
खान निदेशालय  0.01 0.00
राज्य भू-वैज्ञानिक लैब, हजारीबाग   0.05 0.00


                          

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही