Search

 
 
 

बालूमाथ : व्रजपात से दो लोगों की मौत, एक गंभीर, रिम्स रेफर

 
Balumath (Latehar) : सोमवार की शाम व्रजपात की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक घायल हो गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में बारिश से बचने के लिए किसान बबूर यादव का पुत्र भोला यादव उर्फ निलचंद यादव (35) एक पेड़ के नीचे खड़ा था. इसी दौरान वज्रपात हुई और वह उसकी चपेट में आ गया. घायल अवस्था में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. यहां चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टर से खेत जुताई करने गया था. मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है. वहीं थाना क्षेत्र हेमपुर के लोहसिंगना टोला के महेश गंझू व हृदय गंझू दोनों गांव के डैम में मछली मारने गये थे. इसी दौरान बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे चले गये. इसी दौरान व्रजपात हुई और दो उसकी चपेट में आ गये. हृदय गंझू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि महेश गंझू गंभीर रूप से झुलस गया. उसे एंबुलेंस से मकैयाटाड़ पिकेट की पुलिस के द्वारा बालूमाथ सीएचसी लाया गया. यहां डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/meeting-of-jmm-district-presidents-on-tuesday-governments-work-will-also-be-discussed/">झामुमो

जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को, सरकार के काम पर भी होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही