Search

 
 
 

झामुमो जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को, सरकार के काम पर भी होगी चर्चा

 
Ranchi : झामुमो जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक 4 जुलाई को हरमू स्थित सोहराई भवन में होगी. बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के मंत्री, सांसद एवं विधायक हिस्सा लेंगे. बैठक में झारखंड के अलावे बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे. बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की जायेगी. आगामी दिनों में होने वाले डुमरी विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव की रणनीति तथा पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक और उसमें झामुमो की सहभागिता विषयों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल, पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप कितना काम हुआ आदि विषयों पर भी चर्चा होगी. पार्टी ने इस जून से सदस्यता अभियान शुरू किया है. इस बार पार्टी ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. सदस्यता अभियान 31 जुलाई तक चलेगा. फिलहाल पार्टी में प्राथमिक सदस्यों की संख्या करीब 25 लाख है. इस बार इसे दोगुना करना है. इसे भी पढ़ें – ट्रिपल">https://lagatar.in/dedicated-commission-notification-for-triple-test-will-be-issued-soon/">ट्रिपल

टेस्ट के लिए डेडिकेटेड कमीशन की अधिसूचना जल्द होगी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही