Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Balumath (Latehar) : सेरक ग्राम निवासी सुजीत कुमार (19) जामुन के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पेड़ से गिरने की वजह से उसके नाक व कान से लगातार खून बह रहा था. उधर बालूमाथ में तीन अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. पिंडारकोम में एक युवक राम अवतार यादव घर में काम कर रहा था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर लोहे के सरिया के उपर गिर गया. सरिया युवक के पीठ में घुस गया. जिससे वह घायल हो गया. वहीं बालूमाथ मुख्य मार्ग प्रतीक्षा होटल के पास 27 वर्षीय गुलाब प्रसाद (छोटू ) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. तीसरी घटना ग्राम मुक्की की है. यहां विवाहिता सूरजमणि देवी ने पारिवारिक विवाद में आकर कीटनाशक खा ली. उसे आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य लाया, जहां डॉ. अमरनाथ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकास

से कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही