Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला में घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल यूज पर लगा बैन

श्रावणी मेला के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने IOCL के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
 
देवघर जिले की खबरें
  • गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर डीसी का निर्देश
  • दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के यूज पर पाबंदी
  • होटलो में सिर्फ 19 किलो वाला ही सिलेंडर मान्य
  • व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए 5 किलो वाला सिलेंडर

Deoghar: श्रावणी मेला के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने IOCL के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: 

मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों, मिठाई दुकानों, चाय दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल और केवल 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक कमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही 05 किलो का छोटा सिलेंडर मुख्य रूप से छोटे परिवारों, प्रवासियों और यात्रियों की तात्कालिक जरूरतों के लिए ही बनाया गया है. ऐसे में श्रद्धालु अपने व्यक्तिगत उपयोग (जैसे स्वयं भोजन बनाने) के लिए 05 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर (जैसे IOCL का 'छोटू' सिलेंडर) का उपयोग कर सकते हैं.

Uploaded Image

उपायुक्त ने आईओसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मेला क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति और उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रहे, ताकि किसी भी दुकानदार को परेशानी न हो. साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन के लिए पूरे मेला क्षेत्र में गैस आपूर्ति शृंखला को निर्बाध और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में आईओसीएल के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

 

मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त  सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर  रवि कुमार, आईओसीएल के एलपीजी झारखंड हेड  सुबल साई, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, एलपीजी सेल्स ऑफिसर भूपेंद्र सिंह एवं आईओसीएल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही