Search

 
 
 

सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की जुबानी जंग, प्रिंस खान बोला-जल्द तुम्हें व तुम्हारे आजाद को मारेंगे, राहुल सिंह ने कहा-तुमने शुरू किया, अंत हम करेंगे

झारखंड के दो कुख्यात अपराधियों राहुल सिंह और प्रिंस खान के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है. दोनों एक-दूसरे को खुलेआम चुनौती देते हुए धमकी भरे पोस्ट और ऑडियो मैसेज शेयर कर रहे हैं. इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
 
झारखंड की खबरें
  • गैंगस्टर प्रिंस खान व राहुल सिंह के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग
  • एक-दूसरे को खत्म करने की दे रहे धमकी
  • राहुल सिंह ने कहा- जो भी शुरुआत करेगा, उसका अंत कर दिया जाएगा

Ranchi : झारखंड के दो कुख्यात अपराधियों राहुल सिंह और प्रिंस खान के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है. दोनों एक-दूसरे को खुलेआम चुनौती देते हुए धमकी भरे पोस्ट और ऑडियो मैसेज शेयर कर रहे हैं. इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. 

 

 

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत राहुल सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उसने प्रिंस खान को सीधे निशाने पर लेते हुए गंभीर चेतावनी दी. पोस्ट में उसने दावा किया कि वह प्रिंस खान तक कहीं भी पहुंच सकता है और उसे नहीं छोड़ेगा.

 

राहुल सिंह की इस पोस्ट के बाद प्रिंस खान की ओर से भी सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मैसेज पोस्ट किया गया. इसमें उसने राहुल सिंह को जवाब देते हुए कहा कि उसकी चुनौती का जल्द ही करारा जवाब मिलेगा. इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई.

 

कुछ ही देर बाद राहुल सिंह ने एक और पोस्ट शेयर किया और प्रिंस खान को फिर खुली चुनौती दी. उसने धार्मिक नारों के साथ पोस्ट लिखते हुए कहा कि अब मामला पीछे हटने का नहीं है और जो भी शुरुआत करेगा, उसका अंत कर दिया जाएगा. प्रिंस खान और उसके समर्थकों पर भी तीखी टिप्पणी की.

 

इसके बाद गैंगस्टर प्रिंस खान ने भी राहुल को धमकी दी कि जल्द तुम्हें और तुम्हारे आजाद को मारेंगे.  लगातार सामने आ रहे पोस्ट और ऑडियो संदेशों से दोनों अपराधी गुटों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों और धमकियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही