Search

 
 
 

Jamtara News :  दोपहर से लापता महिला का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक से बरामद

जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कासीटांड़ रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
 
अपराध की खबरें

Jamtara :  जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कासीटांड़ रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

 


मिली जानकारी के अनुसार, कासीटांड़ रेलवे हॉल्ट के पास पोल संख्या 261/4 के समीप बुधवार शाम करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव देखा. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना के सब-इंस्पेक्टर आलम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया.

 

Uploaded Image

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

दोपहर से घर से लापता थी महिला

मृतका की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया पंचायत अंतर्गत हीरापुर गांव निवासी जियाकी हेंब्रम (35 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, जियाकी हेंब्रम बुधवार दोपहर से घर से लापता थी. काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

 

इसके बाद शाम रेलवे ट्रैक पर उसके शव मिलने की सूचना मिली. मृतका के ससुर बाबूजन टुडू का कहना है कि जियाकी हेंब्रम की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी. हालांकि, परिजनों ने घटना के संबंध में कोई स्पष्ट आशंका व्यक्त नहीं की है. 

 

आत्महत्या, हादसा या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, यह मामला आत्महत्या का है, दुर्घटना का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

 

फिलहाल करमाटांड़ थाना पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना से पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही