Search

 
 
 

Ranchi News : OLX पर मकान किराये का एड देना पड़ा भारी, आर्मी अफसर बन साइबर ठग ने महिला के खाते से लाखों उड़ाए

राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई. महिला ने अपना तीन मंजिला मकान किराये पर देने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था. इसी दौरान खुद को आर्मी अधिकारी बताने वाले एक साइबर ठग ने उनसे संपर्क किया और भरोसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी कर ली.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई. महिला ने अपना तीन मंजिला मकान किराये पर देने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था. इसी दौरान खुद को आर्मी अधिकारी बताने वाले एक साइबर ठग ने उनसे संपर्क किया और भरोसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी कर ली.

 

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला से कहा कि वह सेना में कार्यरत है और उनके मकान को किराये पर लेना चाहता है. बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि आर्मी से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. इसके लिए उसने महिला के मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी और उसे इंस्टॉल करने के लिए कहा.

 

महिला ने जैसे ही उस APK एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया और उसमें मांगी गई जानकारी भरनी शुरू की. इसके कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ गए. खाते से पैसे कटने का मैसेज मिलने के बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ.

 

घटना के बाद पीड़िता ने साइबर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर, बैंक खाता और तकनीकी माध्यम किसके नाम पर था.

 

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OLX या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल, लिंक या एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें. ऐसे एप मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर बैंक खाते से रकम उड़ा सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही