Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : बीजेपी नेत्री ने चाईबासा से तेजस एक्सप्रेस का परिचालन करने को लेकर मंत्री को लिखा पत्र

Bandgaon (AK Tiwari) : चाईबासा से तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ी का परिचालन कराने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि यह बहुत ही अच्छी खबर है कि तेजस जैसी गाड़ी का परिचालन टाटा नगर से पटना के लिए किया जा रहा है. इस क्षेत्र के बहुतायत नागरिक भी पटना जाते हैं, लेकिन उक्त गाड़ी का परिचालन चाईबासा स्टेशन से किया जाता तो काफी अच्छा होता. क्योंकि चाईबासा से कोई भी गाड़ी पटना के लिए नहीं है. इसे भी पढ़े : सरकार">https://lagatar.in/governments-second-phase-aapke-dwar-program-from-october-12-welfare-schemes-will-be-reviewed/">सरकार

आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण 12 अक्टूबर से, कल्याणकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

तेजस का चाईबासा से परिचालन करने पर रेल को प्राप्त होगी अच्छी राजस्व : मालती गिलुवा

उन्होंने कहा कि पटना जाने वाले यात्री को पटना अथवा उक्त रूट में जाने के लिए या तो टाटा जाना पड़ता है या चक्रधरपुर. कहीं न कहीं जाकर ही पटना के लिए गाड़ी पकड़नी होती है. जबकि चाईबासा, झींकपानी, हाटगम्हरिया, डोंगापोसी, जगन्नाथपुर, नवामुंडी, गुवा, किरीबुरू व मेघाहातुबुरु के बहुतायत नागरिक पटना जाते हैं. यदि तेजस का चाईबासा से परिचालन किया जाता तो जनहित को तो लाभ होगा ही लेकिन रेल को भी अच्छी राजस्व प्राप्त होगी. इस निमित तेजस एक्सप्रेस गाड़ी का परिचालन चाईबासा से पटना तक करने पर विचार किए जाने की आवश्यक्ता है. इसे भी पढ़े : CJI">https://lagatar.in/cji-justice-lalit-will-retire-government-asked-to-suggest-successor/">CJI

जस्टिस ललित होंगे रिटायर, सरकार ने उत्तराधिकारी सुझाने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही